मिरर मीडिया : एग्यारकुण्ड़ प्रखंड कार्यालय सभागार में सबकी योजना सबका विकास के तहत पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार ने सबकी विकास सबकी योजना के बारे में सभी सदस्यों को जानकारी दी।

इस दौरान गरीबी मुफ्त और उन्नत आजीविका पंचायत, स्वस्थ पंचायत, बाल हितैषी पंचायत, जल पर्याप्त पंचायत, स्वच्छ और हरित पंचायत, बुनियादी ढांचा में आत्मनिर्भर पंचायत, सामाजिक रूप से संरक्षित पंचायत, सुशासन वाली पंचायत, महिला हितेषी पंचायत के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख संगीता महतो उपप्रमुख विनोद दास बीपीओ श्रीकांत मंडल, सामाजिक सुरक्षा कोषांग रेनू कुमारी, मुखिया काकुली मुखर्जी, अजय पासवान, बंदना देवी, सभी मुखिया, सभी पंचायत सचिव सहित प्रशिक्षण सदस्य उपस्थित थे।