मिरर मीडिया : सोमवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल धनबाद में डेंगू से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान डेंगू और चिकनगुनिया से सुरक्षा की मुहिम चलाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत सिविल सर्जन ने दीप प्रज्वलित कर किया।
वहीं सिविल सर्जन ने बताया कि राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर जागरूकता अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। डेंगू एक जानलेवा बीमारी है जोकि एडिस एजेपटीव नाम के मच्छर के प्रजाति के काटने से होता है। यह मच्छर साफ हल्के जलजमाव में भी पनपता है। यह एक वायरल बीमारी है जिसमें लोगों को तेज बुखार के साथ शरीर और जोडों में असहनीय दर्द होता है। साथ ही शरीर में चकत्ते भी हो सकते हैं। इस मच्छर को हमारे घर के आस-पास पनपने से रोकना ही इसका एकमात्र इलाज है।