क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन, विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर :पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के तत्वाधान में पोटका प्रखंड स्थित हेंसलबिल में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत पुरुष व महिला वर्ग के लिए 3 और 2 किलोमीटर का क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित किया गया। इस दौड़ प्रतियोगिता में लगभग 200 प्रतिभागी धावक -धाविकाओं ने भाग लिया। जिसमें विभिन्न विद्यालय, गांव के युवा शामिल रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय विधायक पोटका संजीव सरदार, जिला खेल पदाधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने हरि झंडी दिखाकर क्रॉस कंट्री दौड़ को रवाना किया। अतिथियों के द्वारा विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

क्रॉस कंट्री दौड़ के परिणाम

(पुरुष वर्ग- दूरी 3 किलोमीटर- टॉप 10 विजयी प्रतिभागियों के नाम)

  1. बाघराय माझी
  2. सोनाराम मुर्मू
  3. विनोद बास्के
  4. मिरजय मुर्मू
  5. नन्दु हांसदा
  6. मनोज सरदार
  7. फातू मुर्म
  8. सुदम भकत
  9. नगेन्द्र सरदार
  10. सूरज हांसदा

महिला वर्ग दूरी 2 किलोमीटर- टॉप 10 विजयी प्रतिभागियों के नाम)

1.रिंकी नायक

2.संगीता मुर्मू

3.मिरीना भुमिज

4.सोहागी मुर्मू

5.संतोषी कन्डवाल

6.खुशी मंडल

7.पुर्णिमा मंडल

8.अराधना सरदार

9.अनुपमा सरदार

10.सुशीला सरदार

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल संयोजक सह खेल प्रशिक्षक सिद्धू किस्कू, डोबो चकिया, थाना प्रभारी पोटका रविंद्र मुंडा, अंकित कुमार (पुलिस प्रशासन), स्वास्थ्य विभाग, खेल प्रशिक्षक संजय सिंह, शशिकांत, सुनील मुर्मू, मदन बास्के, देवाशीष सरदार, सूरज माझी, वीर सिंह, पुष्प लता सोय, सूरज गोप, संतोषी नायक , दुलारी बास्के, बसंती सरदार आदि का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *