जमुई : दिव्यांगजनों और वृद्धजनों के सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए जमुई जिले के सभी प्रखंडों सहित झाझा में भी चिन्हांकन सह परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 01 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2025 तक चलेगा। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य पात्र लाभुकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना है।
एडीप योजना के तहत लाभ
शिविर में दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें एडीप योजना (Assistance to Disabled Persons for Purchase/Fitting of Aids and Appliances) के तहत कृत्रिम अंग और उपकरण जैसे कृत्रिम हाथ व पैर उपलब्ध कराए जाएंगे।
राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत सुविधा
वृद्धजनों को राष्ट्रीय वयोश्री योजना में पंजीकृत किया जाएगा और परीक्षण उपरांत पात्र लाभुकों को आवश्यक सहायक उपकरण दिए जाएंगे।
आवश्यक दस्तावेज
एडीप योजना हेतु:
- दिव्यांगता प्रमाणपत्र या यूडीआईडी कार्ड
- सक्षम प्राधिकार से निर्गत आय प्रमाणपत्र (मासिक आय 22,500 रुपये से कम)
- आधार कार्ड
राष्ट्रीय वयोश्री योजना हेतु:
- सक्षम प्राधिकार से निर्गत आय प्रमाणपत्र (मासिक आय 15,000 रुपये से कम)
- आधार कार्ड
शिविर का आयोजन कार्यक्रम
- जमुई – 01 सितंबर 2025
- बरहट – 02 सितंबर 2025
- गिद्धौर – 03 सितंबर 2025
- लक्ष्मीपुर – 04 सितंबर 2025
- झाझा – 06 सितंबर 2025
- सोनो – 08 सितंबर 2025
- चकाई – 09 सितंबर 2025
- सिकंदरा – 10 सितंबर 2025
- खैरा – 11 सितंबर 2025
- अलीगंज – 12 सितंबर 2025
प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने सभी पात्र दिव्यांगजनों और वृद्धजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों को अपने-अपने प्रखंडों में आयोजित शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएँ।

