अनियंत्रित हाइवा ने टेंपो को पीछे से जोरदार मारी टक्कर : एक की मौत 3 घायल

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : बुधवार की सुबह करीब नौ बजे एक गिट्टी लदे अनियंत्रित हाइवा ने एक टेंपो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें एक वृद्ध महिला की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए। घटना ताेपचांची थाना क्षेत्र में गोमो-तोपचांची मार्ग पर बढ़ई कुल्ही के पास की है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो करीब सौ मीटर दूर जा गिरा ओर उसमें सवार 80 वर्षीया वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए। सूत्रों की माने तो सभी महिलाएं तोपचांची से टेंपो में सवार होकर मछली बेचने के लिए गोमो जा रही थीं। इसी दौरान गिट्टी लदे हाइवा ने बढ़ई कुल्ही के पास टेंपो को टक्कर मार दी। हाइवा से टक्‍कर के बाद टेंपो गड्ढे में जा गिरा। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को टेंपो से निकालकर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने 80 वर्षीय चंचला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *