जिले में विकास कार्यों को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने रविवार को बाघमारा, तोपचांची, गोविंदपुर और बलियापुर प्रखंड का दौरा कर 30 से अधिक योजनाओं की प्रगति की जमीनी समीक्षा की।
तालाब से सड़क तक—हर प्रोजेक्ट पर नजर
DC ने बाघमारा के रंगुनी पंचायत में इमली तालाब निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद तोपचांची के ब्रह्मांडिहा पंचायत में चरकोनिया, सिद्धबाद और गरगरिया तालाब की गुणवत्ता की जांच की।
स्वास्थ्य और शिक्षा पर खास फोकस
तोपचांची बाजार में बन रहे डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण
पावपुर और उदयपुर में स्वास्थ्य उप-केंद्र निर्माण की समीक्षा
गोविंदपुर PHC में BPHU निर्माण कार्य की जांच
कई स्कूल-कॉलेजों में लाइब्रेरी और क्लासरूम (ACR) निर्माण पर फोकस
सड़क और स्टेडियम प्रोजेक्ट्स भी जांचे
जीतपुर से चैता बस्ती तक सड़क निर्माण
जमडीहा से कुब्रीटांड़ तक रोड प्रोजेक्ट
भितिया स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य
बलियापुर-झरिया रोड कनेक्टिविटी का निरीक्षण
मेगा प्लान और भविष्य की तैयारी
आमटाल-धोखरा पंचायत में मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स प्रस्ताव
दूधिया में अमृत सरोवर निर्माण
पारसबानिया में नया स्वास्थ्य केंद्र
बेलगड़िया टाउनशिप में जनता से संवाद
DC ने बेलगड़िया टाउनशिप में प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं।
DC का सख्त निर्देश
👉 सभी विभाग समय पर काम पूरा करें
👉 गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं
👉 हर योजना का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे
इस दौरान विधायक चंद्रदेव महतो, सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

