Home#26 जनवरीनई दिल्ली60वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित जवाहरलाल नेहरू, PM मोदी समेत...

60वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित जवाहरलाल नेहरू, PM मोदी समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: 60वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित जवाहरलाल नेहरू: देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज 60वीं पुण्यतिथि हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत कांग्रेस के तमाम नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री और ‘आधुनिक भारत के शिल्पी’ पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”मैं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।”

वहीं, भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी 60वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और अजय माकन ने दिल्ली में उनके स्मारक ‘शांति वन’ पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस ने इसका वीडियो शेयर करते हुए एक्‍स हैंडल पर लिखा,

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘शांति वन’ पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अपनी दूरदर्शिता और कुशल नेतृत्व से भारत को सामाजिक, वैज्ञानिक, आर्थिक, औद्योगिक व विभिन्न क्षेत्रों में आगे ले जाने वाले ‘हिंद के जवाहर’ को नमन।

साथ ही कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री को उनकी पुण्‍यतिथि‍ पर याद किया और लिखा- आधुनिक भारत के शिल्पकार, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
एक दूरदर्शी व्यक्ति के रूप में उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन- स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतंत्र स्थापन, धर्मनिरपेक्षता और संविधान की नींव रखते हुए भारत निर्माण के लिए समर्पित किया। उनके मूल्य सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन

जवाहरलाल नेहरू, एक स्वतंत्रता सेनानी, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, 1947 में स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले प्रधान मंत्री बने। नेहरू 16 वर्ष से अधिक समय तक इस पद पर रहे और 27 मई 1964 को दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। उनके बाद लाल बहादुर शास्त्री ने भारत के दूसरे प्रधान मंत्री के रूप में पदभार संभाला।

नेहरू को भारत के गुटनिरपेक्ष आंदोलन (NAM) का प्रणेता माना जाता है। बच्चों के प्रति उनके प्रेम के कारण उन्हें ‘चाचा नेहरू’ भी कहा जाता है और उनकी जयंती 14 नवंबर को भारत में हर साल बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

Most Popular