वासेपुर में फायरिंग से दहशत, फहीम खान के बेटे के ड्राइवर पर हमला, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: धनबाद के वासेपुर इलाके में शुक्रवार देर रात हुई फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। इस हमले में फहीम खान के बेटे इकबाल के ड्राइवर हैदर उर्फ बबली गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायल की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही झारखंड पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, जबकि एहतियातन वासेपुर में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

पुलिस हमले के कारणों की गहन जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल इस मामले में किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....