बिहार की सियासत से नीतीश युग के अंत तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद से प्रदेश का सियासी पारा हाई है। बयानबाजियो का दौर जारी है। इस बीच पूर्णिया सासंद पप्पू यादव ने बिहार की राजनीति में मौजूदा स्थिति को देखते हुए बड़ा दावा किया है।
पप्पू यादव ने दावा किया है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लगेगा। उन्होंने यह भी दावा किया है कि राष्ट्रपति शासन के बाद पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ जिलों को मिलाकर नया केंद्र शासित प्रदेश बनाया जाएगा। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर ये दावाव किया। पूर्णिया सासंद के इस दावे के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई है।
नया केंद्र शामित प्रदेश बनाने का खेल-पप्पू यादव
सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित कराने की योजना की जा रही है। फिर सीमांचल और मालदा, मुर्शिदाबाद, रायगंज दिनाजपुर आदि जिलों को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने का खेल बीजेपी करने वाली है।इतना ही नहीं पप्पू यादव ने ये भी आरोप लगाया है कि नीतीश जी को हटाने और लेफ्टिनेंट जनरल राज्यपाल लाने के पीछे का यह खेल है।
निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाने की अपील
इससे पहले पप्पू यादव ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘मांझी जी, चिराग जी, लालू जी, उपेंद्र जी बिहार को BJP का चरागाह न बनने दें। एकमत से निशांत जी को बिना शर्त समर्थन देकर बिहार का मुख्यमंत्री बना दें। BJP के लिए बिहार का दरवाजा बंद कर दें। भविष्य की राजनीति आपस में फरिया लेंगे। इतिहास में अमर हो जाओगे, बिहारी स्वाभिमान का प्रतीक बन जाओगे।

