स्कूल खोलनेेे के लिए जरूरत पड़ी तो सड़कों पर उतरेगा पासवा

Anupam Kumar
2 Min Read

स्कूल खोंलने की मांग पर पासवा की हुई विचार गोष्ठी

स्कूल बंद रहने से बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा : आलोक दुबे

पूर्वी सिंहभूम : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) के झारखंड प्रदेश की ओर से स्कूलों को खोलने के लिए एकदिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन प्रेस क्लब,राँची में किया गया। प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में आयोजित विचार गोष्ठी में स्कूल खोंलने को लेकर सभी ने अपने विचार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि झारखंड में पिछले 22 महीने से पूरे राज्य में स्कूल बंद है, वहीं कुछ समय के लिए 5वीं कक्षा से ऊपर के स्कूल खुले थे, लेकिन महीने-दो महीने में ही एक बार से स्कूलों को बंद कर देना पड़ा, अब स्थितियां भी तेजी से सामान्य हो रही है और बाजार, मॉल और सिनेमा हॉल खुल गये है,ऐसे में सिर्फ स्कूलों को ही बंद रखना उचित नहीं है।पासवा स्कूल खोलने को लेकर अगर जरुरत पड़ी तो सड़कों पर उतरने को भी तैयार है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो समेत अन्य काफी सकारात्मक हैं और सोमवार को आपदा की बैठक में सुखद समाचार आने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए राज्य सरकार को अब स्कूल खोलने पर अविलंब निर्णय लेना चाहिए, क्योंकि ओर जहां बोर्ड परीक्षाएं होने वाली है, वहीं अन्य क्लास की वार्षिक परीक्षा होने वाली है।

गोष्ठी में जमशेदपुर जिलाध्यक्ष रमन झा, सुनील सिंह, चतरा जिलाध्यक्ष नीरज सहाय, रांची नगर अध्यक्ष सुषमा केरकेट्टा, प्रदेश महामंत्री लाल किशोरनाथ शाहदेव, राजेश गुप्ता, निभा सिंह, पूनम झा समेत अन्य शामिल हुए।

सुनील सिंह बने प्रदेश महासचिव:::;पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे ने सेमिनार में सुनील सिंह को प्रदेश महासचिव बनाये जाने की घोषणा की।जेवियर पब्लिक स्कूल के ग्रुप डायरेक्टर सुनील सिंह को पासवा का प्रदेश महासचिव बनाया गया। पासवा प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे ने सेमिनार में सुनील सिंह को प्रदेश महासचिव बनाये जाने की घोषणा की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *