मिरर मीडिया : गुरुवार को टाउन हॉल में मारवाड़ी सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। धनबाद जिला मारवाड़ी सम्मेलन समारोह में सभी मारवाड़ी समाज के दान दाताओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान मारवाड़ी समाज के लिए पीढ़ीयो से दान करते आ रहे महान विभूतियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवार को सम्मानित किया गया।

सम्मानित किए गए व्यक्तियों में स्वर्गीय रामजस अग्रवाल, स्वर्गीय अर्जुन अग्रवाल, रामानंद खेतान, स्वर्गीय मदन लाल अग्रवाल, स्वर्गीय सत्यनारायण दुदानी, परमेश्वर अग्रवाल को याद करते हुए उनके परिवारजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान की गई।

कार्यक्रम संयोजक संजीव अग्रवाल के साथ महेंद्र अग्रवाल, योगेंद्र तुलस्यान, चेतन गोयंका, शिव प्रकाश लौटा, सहित अन्य ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

