मिरर मीडिया : झारखंड हाईकोर्ट के नव निर्मित भवन के गेट के पास आज विस्थापितों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया है। बता दें कि नौकरी में स्थानीय को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर लोगों ने विरोध किया।
वहीं मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शन कर रहें लोगों को समझाया और वापस जाने को कहा।
इस बाबत घंटों तक अफरा तफरी का माहौल रहा।

