नगर निगम तथा जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था से लोगों में मची हड़कंप
मिरर मीडिया धनबाद : नगर निगम की अनियमित जलापूर्ति के विरोध में शहर के तेलीपाड़ा स्थित लॉ कॉलेज मोड़ के नागरिकों ने निगम कार्यालय के समक्ष 28 नवंबर को सामूहिक आत्मदाह करने की घोषणा की थी। जिसके तहत सोमवार की दोपहर आधा दर्जन लोग निगम कार्यालय के समक्ष पहुंचे। जहां सुरक्षा के इंतजाम को देख रहे निगमकर्मी, जिला पुलिस के लोगों ने उन्हें रोक लिया।
जिसके बाद सिमलडीह तेलीपाड़ा लॉ कॉलेज मोड़ के निवासियों ने बताया कि निगम के कनीय अभियंता अभियंता की मनमानी के वजह से उनके मोहल्ले में पानी आपूर्ति बाधित हो रही है। जिसे दुरुस्त करने के लिए वह लोग बार-बार फरियाद कर रहे हैं। परंतु समस्याओं को निपटाने वाला कोई नहीं है। वही युवकों ने बताया कि निगम कार्यालय में घोर अनियमितता और भ्रष्टाचार व्याप्त है। जबकि इस संबंध में निगम आयुक्त से मुलाकात करने की कोशिश की जाती है तो वह भेंट तक नहीं करते। जिसके वजह से वह लोग निगम कार्यालय के समक्ष सामूहिक आत्मदाह करने की घोषणा किया था। इसके बाद नगर आयुक्त द्वारा वार्ता के लिए बुलाया गया जहां पर वार्ता सफल पूर्वक संपूर्ण किया गया है और तेलीपारा लॉ कॉलेज से कन्या अभियंता को हटा दिया गया है और हम सभी को मांगों को पूरा करने का पत्र जारी कर दिया गया जिसके बाद आत्मदाह का कार्यक्रम समाप्त की जाती है।
वहीं इस घोषणा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने दमकल, पुलिस और मजिस्ट्रेट को निगम कार्यालय में प्रतिनियुक्त कर रखा था। जिससे कि किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके। पुलिस प्रशासन की ओर से चंदन कुमार ने बताया कि पूर्व सूचना के अनुसार यहां पर विधि व्यवस्था भंग ना हो जिसके तहत सुरक्षा का जिम्मेदारी को लेकर यहां पर मुस्तैद की गई है।

