जमशेदपुर वाले हो जाएं सावधान! 4 जून तक ही मिलेगी राहत, इस तारीख से 41 डिग्री पहुंचेगा पारा

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: लौहनगरी के निवासियों के लिए मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट है। अगर आप मौजूदा मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। शहर में राहत के दिन अब गिने-चुने ही बचे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 6 जून से जमशेदपुर में गर्मी एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने वाली है और तापमान छलांग लगाकर 41.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

4 जून तक आंशिक बारिश के आसार
​मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शहरवासियों को अभी पूरी तरह निराश होने की जरूरत नहीं है। 4 जून तक शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस वजह से अगले एक-दो दिनों तक धूप का असर थोड़ा कम रहेगा और उमस से हल्की राहत मिलती रहेगी। लेकिन यह राहत सिर्फ 5 जून तक ही बरकरार रहेगी।

मंगलवार को कैसा रहा मौसम का मिजाज?
बीते मंगलवार शहरवासियों को अन्य दिनों के मुकाबले तीखी धूप से थोड़ी राहत महसूस हुई। अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस (यह सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया)। वहीं न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में अधिकतम आर्द्रता 53 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे हल्की उमस का अहसास भी बना रहा।

6 जून से फिर बढ़ेगी तपिश
​मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 4 जून तक होने वाली आंशिक बारिश का दौर थमते ही 6 जून से पारा तेजी से चढ़ेगा। पछुआ हवाओं और साफ आसमान के चलते धूप की तपिश सीधे परेशान करेगी। ऐसे में डॉक्टरों ने भी दोपहर के वक्त बेवजह बाहर न निकलने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी है।

Share This Article