जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र में फुटपाथ सड़क के किनारे सोने वाले लोगों का रेस्क्यू किया गया और उन्हें सरकार द्वारा बनाए गए आश्रय गृह में जाने के लिए जानकारी दिया गया। उन्हें आश्रय गृह में मिलने वाले सुविधा जैसे बेड, कंबल, मच्छरदानी, पानी, बाथरूम, भोजन आदि के बारे में जानकारी दिया गया। उन्हें आश्रय गृह में मिलने वाले नि:शुल्क सुविधा के उपलब्धता के बारे में बताया गया।

कई लोग आश्रय गृह जाने को तैयार हुए, उन्हें आश्रय गृह भेजा गया। लेकिन कई लोग आश्रय गृह जाने के लिए तैयार नहीं हुए। आश्रय गृह नहीं जाने वाले और फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को आश्रय गृह तक ले जाने के लिए शीघ्र ही पुलिस की मदद लिया जाएगा। बढ़ती ठंड को देखते हुए रेस्क्यू का कार्य किया जा रहा है और फुटपाथ सड़क पर सोने वाले लोगों को ठंड में खुले में सड़क के किनारे नहीं सोने का अनुरोध किया जा रहा है।

बता दें कि मानगो नगर निगम अंतर्गत बस्ती में पुरुष आश्रय गृह व दाईगुट्टू में महिला आश्रय गृह संचालित है। जेएनएसी द्वारा संचालित पुरुष आश्रय गृह जो मानगो बस स्टैंड के पास है, वहां भी जाने के लिए फुटपाथ पर सोने वाले लोगों को सूचित किया गया। मौके पर सीएमएम, शेल्टर होम का संचालन करने वाले संस्था सेफ अप्रोच के कर्मी अभिषेक पाल और चमन कुमार उपस्थित थे