झारखंड में लोगों ने बढ़ चढ़ कर किया मतदान : शाम 5 बजे तक 61.90 % वोटिंग : देश में 56.68 फीसदी लोगों ने किया मतदान

KK Sagar
1 Min Read

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शाम 6 बजे संपन्न हो गया। इससे पहले शाम पांच बजे तक देश में 56.68 फीसदी मतदान हो गया। शाम 5 बजे तक सबसे ज्यादा वोटिंग पश्चिम बंगाल और झारखंड में हुई है। वहीं महाराष्ट्र में वोटिंग प्रतिशत सबसे कम रहा है।

शाम 5 बजे तक राज्यवार मतदान प्रतिशत

उत्तर प्रदेश 55.80
ओडिशा 60.55
जम्मू कश्मीर 54.21
झारखंड 61.90
पश्चिम बंगाल 73.00
बिहार 52.35
महाराष्ट्र 48.66
लद्दाख 67.15

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान हुआ। इसमें सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की 14 सीट और महाराष्ट्र की 13 सीट शामिल है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....