डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सत्र 2025-2027 के लिए छात्राएं चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां:
- आवेदन शुरू: 30 अगस्त, 2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 10 सितंबर, 2025 (शाम 5 बजे तक)
- दस्तावेजों की जांच: 12 से 16 सितंबर, 2025
- पहली सूची के लिए एडमिशन: 13 से 18 सितंबर, 2025
- दूसरी सूची जारी: 18 सितंबर, 2025
- दूसरी सूची के लिए एडमिशन: 19 से 25 सितंबर, 2025
- परिचय सत्र: 24 सितंबर, 2025
- कक्षाएं शुरू: 25 सितंबर, 2025
जिन छात्रों ने CBCS और L-O-A-F कोर्स में स्नातक (ग्रेजुएशन) पूरा कर लिया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, 2021-2024 बैच के वे छात्र जिन्होंने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, वे भी स्नातकोत्तर (PG) आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

