PG करना है? जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में शुरू हुए आवेदन, 10 सितंबर है आखिरी तारीख

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सत्र 2025-2027 के लिए छात्राएं चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • आवेदन शुरू: 30 अगस्त, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 10 सितंबर, 2025 (शाम 5 बजे तक)
  • दस्तावेजों की जांच: 12 से 16 सितंबर, 2025
  • पहली सूची के लिए एडमिशन: 13 से 18 सितंबर, 2025
  • दूसरी सूची जारी: 18 सितंबर, 2025
  • दूसरी सूची के लिए एडमिशन: 19 से 25 सितंबर, 2025
  • परिचय सत्र: 24 सितंबर, 2025
  • कक्षाएं शुरू: 25 सितंबर, 2025

​जिन छात्रों ने CBCS और L-O-A-F कोर्स में स्नातक (ग्रेजुएशन) पूरा कर लिया है, वे भी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, 2021-2024 बैच के वे छात्र जिन्होंने ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है, वे भी स्नातकोत्तर (PG) आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement
Share This Article