जमशेदपुर : कीताडीह के किसान पोमा मार्दी के खेत में धान रोपनी का कार्य प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी व पंचायत के जनसेवक की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। धान रोपनी के बारे में कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि किस प्रकार से ज्यादा उत्पादन किया जा सकता है व अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस दौरान पूरे पंचायत में रोपनी को लेकर तैयारियां करते किसान दिखे और ज्यादा से ज्यादा उत्पादन व भंडारण को लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी से जानकारियां प्राप्त की।
धान की रोपनी हुई शुरू, किसान हुए खुश

Leave a comment