प्लास्टिक चेकिंग अभियान, दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : मानगो क्षेत्र अंतर्गत बाजार-हाटों में आज प्लास्टिक जांच अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान तकरीबन 10 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया। इस दौरान प्लास्टिक रखने वाले विक्रेताओं से कुल 10400 जुर्माना वसूला गया। प्लास्टिक जांच अभियान डिमना चौक न्यू पुरुलिया रोड आदि क्षेत्रों में चलाया गया।


कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव के द्वारा बताया गया कि प्लास्टिक चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा। वहीं आमजनो से अपील भी किया गया कि बाजार जाते समय थैला जरूर लेते जाए। प्लास्टिक बैग के प्रयोग पर रोकथाम में अपना सहयोग दे सकें। सिंगल यूज प्लास्टिक का संग्रहण बिक्री आदि नगरपालिका अधिनियम के तहत नहीं करना है। मौके पर नगर प्रबंधक दिनेश्वर यादव ,निशांत कुमार ,जितेंद्र कुमार ,कार्यालय कर्मी मनीष दत्ता, श्रीनिवास राव आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *