धनबाद। Special Campaign 5.0 के तहत धनबाद मंडल में गहन सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसरों में व्यापक स्तर पर सफाई की गई। प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और अन्य यात्री सुविधाओं की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।
यात्रियों के साथ “अमृत संवाद” कार्यक्रम
अभियान के साथ-साथ कई स्टेशनों पर “अमृत संवाद” कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस संवाद के दौरान रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से सीधा संपर्क स्थापित किया। यात्रियों को रेलवे की विभिन्न सेवाओं और नई सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
सुझावों से सेवा सुधार की दिशा में कदम
संवाद के दौरान यात्रियों से रेल सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी प्राप्त किए गए। अधिकारियों ने यात्रियों को भरोसा दिलाया कि प्राप्त सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा ताकि रेलवे सेवाओं में निरंतर सुधार हो सके।

