मलेशिया के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, जानें क्यों अहम है ये दौरा?

Neelam
By Neelam
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर मलयेशिया रवाना हो गए। इस यात्रा से पहले पीएम मोदी ने साफ संकेत दिए कि भारत अब मलेशिया के साथ रक्षा, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और नवाचार जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करना चाहता है।

मलेशिया रवाना होने से पहले क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने मलयेशिया रवाना होने से पहले एक बयान में कहा, ‘भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक संबंधों में हाल के वर्षों में प्रगति हुई है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ अपनी बातचीत का इंतजार कर रहा हूं, और दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद करता हूं। हम अपने रक्षा और सुरक्षा संबंधों को गहरा करने, अपनी आर्थिक और इनोवेशन साझेदारी को बढ़ाने और अपने सहयोग को नए क्षेत्रों में विस्तार देने का लक्ष्य रखेंगे।’

मलेशिया में भव्य स्वागत की तैयारी

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को लेकर मलेशिया में भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह है। कुआलालंपुर में उनके स्वागत के लिए एक भव्य सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसका नाम है ‘वेलकम मोदी जी’। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि यहां 750 से ज्यादा कलाकार एक साथ मंच पर उतरेंगे और सामूहिक नृत्य प्रस्तुति देंगे। आयोजकों का दावा है कि यह आयोजन मलेशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो सकता है। रिकॉर्ड के लिए आवेदन पहले ही किया जा चुका है और रिकॉर्ड्स टीम मौके पर मौजूद रहेगी।

Share This Article