मिरर मीडिया : पीएम मोदी ने कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण कर दिया है। 28 फीट ऊंची ये प्रतिमा सिंगल ग्रेनाइट पत्थर से बनाई गई है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पीएम मोदी ने श्रमजीवियों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने श्रमजीवियों के काम और अथक परिश्रम की तारीफ की है। पीएम ने कहा कि वो कर्तव्य पथ के लिए काम करने वाले सभी श्रमजीवियों को 2023 में गणतंत्र दिवस की परेड के लिए आमंत्रित करेंगे।