कवि कुमार विश्वास झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के दूसरे दिन की संध्या देंगे काव्य कलश की प्रस्तुति

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : झारखंड विधानसभा का 22वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। आपको बता कि तीन दिवसीय समारोह का आज दूसरा दिन है। और आज इस समारोह में केंद्र राज्य संबंधों पर राष्ट्रीय सम्मेलन झारखंड छात्र संसद के साथ कवि कुमार विश्वास का भी कार्यक्रम है।
वहीं स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा शाम में लोकसंगीत के कार्यक्रम में की प्रस्तुति दी जाएगी। जबकि प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास भी शिरकत करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज ही शाम 6.30 बजे से झारखंड के लोक संगीत कार्यक्रम में पद्मश्री मधु मंसुरी हंसमुख और पद्मश्री मुकुंद नायक अपने लोकगीतों से समां बांधेंगे। और इसके बाद डॉ कुमार विश्वास अपने सहयोगियों के साथ काव्य कलश की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम को देखने के लिए निमंत्रण कार्ड लाना जरूरी होगा। एक कार्ड पर दो लोगों की एंट्री होगी।

समारोह के दूसरे दिन आज 23 नवंबर को नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची और पीआरएस लेजिसलेटिव रिसर्च, नई दिल्ली के साथ केंद्र-राज्य संबंध पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। भारत में पहली बार किसी राज्य का विधानसभा इस तरह की एकेडमिक पहल राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सहयोग से करने जा रही है। इसमें केंद्र और राज्यों के संबंधों से जुड़े 10 महत्वपूर्ण पहलुओं राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद और जानकार हस्तियां अपना भाषण प्रस्तुत करेंगी।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *