मिरर मीडिया : रांची के पुंदाग ओपी पुलिस ने एक महिला को ब्राउन शूगर की बिक्री करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला पुंदाग के चापूटोली की रहने वाली है। जिसके पास से पुलिस ने एक सौ से अधिक ब्राउन शूगर की पुड़िया बरामद की है। जब्त ब्राउन शूगर की कीमत करीब 60 से 70 हजार बताई जा रही है। दरअसल रांची एसएसपी किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी जिसके तहत हटिया डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने चापूटोली में छापेमारी कर नशे का सौदा कर रही महिला को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा बिछाए गए जाल के अनुसार पुलिस ने अपने दो मुखबिरो को खरीदार बनाकर महिला के पास भेजा था और महिला के द्वारा जैसे ही नशे की पुड़िया डिलीवर किया तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंच महिला को रंगे हांथ दबोच लिया, जिसके बाद तलाशी के क्रम में पुलिस को महिला के घर से 100 से अधिक ब्राउन शुगर की पुड़िया मिली। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के अनुसार महिला बिहार के सासाराम से ब्राउन शुगर को मंगाती थी और फिर ऑनलाइन कस्टमर को सप्लाई करती थी। वहीं पुलिस फिलहाल इस पूरे नेक्सस का भंडाफोड़ की कोशिश में जुटी हुई है।