सोनो थाना क्षेत्र में कृष्णा मंडल हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

KK Sagar
2 Min Read
Oplus_16908288

जमुई : झाझा – सोनो थाना अंतर्गत कृष्णा मंडल हत्याकांड मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 01 जून 2025 की सुबह लगभग 6:00 बजे सूचना मिली कि ग्राम दुग्धियाना के पास पकड़िया पहाड़ी के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव फेंका हुआ मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, जमुई को अवगत कराया गया। तत्पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झाझा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (Forensic Science Lab) की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए। मृतक के भाई द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर सोनो थाना में मामला दर्ज कर लिया गया।

Advertisement

पुलिस की छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम एवं पता:

  1. कृष्णा मंडल, पिता – खागो मंडल, साकिन – मटिहाना
  2. प्रमोद मंडल, पिता – विरेंद्र मंडल, साकिन – नैयाडीह
  3. राहुल मंडल, पिता – ललन मंडल, साकिन – नैयाडीह

छापेमारी टीम में शामिल सदस्य:

  1. श्री राजेश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, झाझा
  2. पुo निo धर्मेन्द्र कुमार, सह-थानाध्यक्ष, सोनो थाना
  3. पुo अo निo मंकेश्वर प्रसाद
  4. पुo अo निo ज्योति कुमारी
  5. पुo अo निo मुनेश्वर सिंह
  6. एसटीएफ की टीम
  7. जिला आसूचना इकाई, जमुई
  8. सशस्त्र बल, सोनो थाना
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....