जमशेदपुर : सोनारी पुलिस ने सियाल गुट के राजेश गोप को छापेमारी करके गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पिस्टल की बट से हमला करके घायल करने के मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। सियाल और उसके गुट के तीन साथियों के खिलाफ पिस्टल की बट से हमला करने का मामला दर्ज किया था। सोनारी पंचवटी नगर के रहने वाले राजेश गोप को पूछताछ करने के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बुधवार को ही इस मामले में पुलिस ने मो. कलाम को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उसी की निशानदेही पर सोनारी पुलिस राजेश के घर पर पहुंची थी और छापमारी करके उसे दबोच लिया।
पुलिस ने सियाल गुट के राजेश गोप को दबोचा, पिस्टल की बट से हमले का है आरोपी

Leave a comment