टेंपो से 10 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, चालक फरार होने में कामयाब, तलाश में जुटी पुलिस

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : जमशेदपुर की गोलमुरी पुलिस ने शुक्रवार क्लब रोड के पीछे एक टेंपो से 10 किलो प्रतिबंधित मांस जब्‍त किया है। वहीं टेंपों चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस टेंपों को जब्‍त कर थाने ले गयी है। वहीं उत्सव समिति के सदस्यों ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार सनातन उत्सव समिति के सदस्यों को सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित मांस टेल्को से टेंपो में लादकर ले जाया जा रहा है। इससे उत्सव समिति के सदस्यों ने बाइक से टेंपो का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी। लेकिन चालक सभी को चकमा देकर गोलमुरी क्लब के पीछे वाली रोड में पहुंच गया और टेंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार टेंपो चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *