मिरर मीडिया : पिछले महीने 21 अगस्त को धनबाद थाना के क्षेत्र में 10 लाख की लूट के मामले पर धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। अपराध में शामिल मुख्य आरोपी मुन्ना पांडे को लूट के 1लाख 53 हजार 400 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया है।इसके अलावा अपराध में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की तलाश की जा रही है।
एसएसपी संजीव कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता का आयोजन कर पूरी जानकारी दी। पिछले महीने की 21 तारीख को एक लूट की घटना घटी थी जिसमें 10 लाख लूट कर अपराध कर्मी फरार हो गए थे। इसी घटना के अनुसंधान के क्रम में इसके मुख्य अपराधी कर्मी मुन्ना पांडे की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही लूटे गए रुपए में से एक लाख 53 हजार 400 रुपए बरामद किए गए। घटना में इस्तेमाल किए गए मोबाइल को भी बरामद किया गया है। मुन्ना पांडे इससे पहले भी कई अपराधिक घटना में संलिपत रह चुका है। मुन्ना पांडे धनसार का रहने वाला है वर्तमान में अभी प्रभातम मॉल के पीछे अपना आशियाना बनाया हुआ है। अपराध में शामिल बाकी के तीन अपराधकर्मियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बता दें कि पिछले महीने की 21 तारीख को धनबाद थाना क्षेत्र में सरकारी शराब दुकान के कलेक्शन एजेंट पुन्नू प्रसाद से 10 लाख रुपए लूटे गए थे। जिसके बात पुलिस अनुसंधान में जुट गई थी। अनुसंधान के क्रम में लूट का मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।