जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित हरिओम नगर में पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के साले कन्हैया सिंह हत्याकांड का पुलिस जल्द खुलासा कर सकती है। इस मामले में पुलिस को हत्यारे समेत साजिशकर्ता को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। संभावना जताई जा रही है कि गुरुवार को मीडिया के सामने इस मामले का खुलासा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि हत्यारे कन्हैया सिंह के काफी करीबी है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा बनायी गयी एसआईटी ने कन्हैया सिंह की हत्या की साजिश रचनेवाले को बिहार से गिरफ्तार किया है। सरायकेला-खरसावां के एसपी आनंद प्रकाश ने इन गिरफ्तारियों की पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है।
कन्हैया हत्याकांड का पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा

Leave a comment