मानगो चौक पर भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बवाल, पुलिस ने कराया शांत

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : मानगो चौक पर खुदीराम बोस की प्रतिमा उदघाटन के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हुआ। यह विवाद इस कदर बढा कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। मौके पर पुलिस पहुंची दोनों पक्षों को समझाया तब जाकर मामला शांत हुआ। दरअसल सांसद विद्युत वरण महतो को अनावरण कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर भाजपा ने नाराजगी जाहिर करते हुए जुस्को का विरोध कर रहे थे। इतने में ही कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। बता दें कि मानगो गोल चक्कर पर खुदीराम बोस की प्रतिमा स्थापित किया गया है। वहीं प्रतिमा का अनावरण और गोल चक्कर का उद्घाटन होना था। लेकिन सांसद विद्युत वरण महतो को नहीं बुलाए जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता नाराज हो गए। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि खुदीराम बोस चौक के अनावरण के मौके पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो को भी बुलाना चाहिए था। सिर्फ स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता को ही बुलाया गया जबकि इस अवसर पर जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो को भी बुलाना चाहिए था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *