छापेमारी कर 3 अवैध महुआ शराब भट्ठी को पुलिस ने किया ध्वस्त, कारोबारी फरार

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : आबकारी विभाग इन दिनों छापेमारी कर अवैध शराब और इस धंधे से जुड़े लोगों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी कर कार्यवाही कर रहा है। इसी कड़ी में एमजीएम थाना अंतर्गत डोभापानी व छोटा बांकी में चल रही अवैध महुआ शराब भट्ठी को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार अवैध जावा महुआ शराब की चुलाई करने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस सदलबल पहुंचकर 3 अवैध महुआ शराब बनाने वाले भट्ठी समेत अन्य उपकरणों और लगभग 50 लीटर जावा महुआ शराब को नष्ट कर दिया, जबकि संचालक फरार हो गया।

घटनास्‍थल से पुलिस ने 10000 किलो जावा महुआ और करीब 200 लीटर महुआ शराब जब्‍त किया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *