डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : उलीडीह कुंवर सिंह रोड स्थित मध्य विद्यालय में एक युवक का शव मिला। शव पूरी तरह से खून से लथपथ है और शव पर किसी धारदार हथियार के निशान है। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी है। पुलिस आसपास के लोगों से और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। युवक की पहचान सौरभ शर्मा उर्फ पवन के रूप में हुई है। इस तरह स्कूल से शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
मृतक के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि सौरभ गुरूवार की शाम को ही अपने घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। इस बीच परिवार के सदस्यों ने रातभर युवक का पता लगाने का भी काम किया था। लेकिन कुछ पता नहीं चला। बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूल को बंद किया गया था। इस बीच पुट्टी का काम के लिए उसे आज ही खोला गया था। इस बीच देखा गया कि भीतर पवन उर्फ सौरभ शर्मा का शव पड़ा हुआ है। शव औंधे मुंह पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।