मंईयां सम्मान योजना और छात्रवृत्ति पर गरमाई सियासत, झारखंड विधानसभा के बाहर भाजपा का जोरदार प्रदर्शन

KK Sagar
2 Min Read

झारखंड विधानसभा के बाहर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बाबूलाल मरांडी, धनबाद से भाजपा विधायक राज सिन्हा सहित कई विधायकों द्वारा हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।

भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य में छात्रों की स्कॉलरशिप रोकी जा रही है, जिससे हजारों विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने 18 से 50 वर्ष की सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।

विधायकों ने कहा कि इन जनहित के मुद्दों को लेकर आज विधानसभा के बाहर विरोध दर्ज कराया गया है और पार्टी इन विषयों को सदन के भीतर भी मजबूती से उठाएगी।

भाजपा नेताओं का कहना है कि छात्रों और महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा और जरूरत पड़ने पर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।

भाजपा विधायकों के इस प्रदर्शन के दौरान विधानसभा परिसर के बाहर कुछ समय के लिए राजनीतिक माहौल भी गरमा गया। पार्टी नेताओं ने राज्य सरकार से मांग की कि छात्रवृत्ति और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं को जल्द प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....