Jamshedpur: नगरपालिका चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, DC कर्ण सत्यार्थी ने बूथों पर निष्पक्ष मतदान का दिया मंत्र

Manju
By Manju
1 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। रविवार को गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से चाकुलिया नगर पंचायत, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने खुद कमान संभालते हुए डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्पष्ट किया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना ही हमारी प्राथमिकता है। उपायुक्त सत्यार्थी ने पोलिंग पार्टियों से संवाद कर उन्हें ‘स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी’ चुनाव संपन्न कराने की शपथ दिलाई।

Share This Article