जमशेदपुर : जमशेदपुर सह जुगसलाई प्रखंड के जिला परिषद निर्वाचन संख्या 5 से करीब सात साल तक पार्षद रहे राणा डे की पत्नी प्याली डे को बड़ी चुनावी शिकस्त मिली है। जिला परिषद निर्वाचन संख्या 5 से प्रत्याशी पूर्णिमा मल्लिक विजय घोषित की गई है। पूर्णिमा मल्लिक ने एक बडे अंतराल से प्याली डे को हराया है। आजसू नेता मानिक मल्लिक की भाभी पूर्णिमा मल्लिक ने 5,622 वोटों के अंतर से प्याली डे को हरा दिया है। प्याली डे को जहां 6,891 मत मिलें, वहीं पूर्णिमा मल्लिक ने उनके मुकाबले 12,313 मत हासिल कर विजय पताका लहराने में सफल रही है। बता दें कि पूर्णिमा मल्लिक को आजसू का समर्थन था। वहीं प्याली डे को भाजपा का सपोर्ट मिल रहा था।

