करीम सिटी में शुरू होगी अंग्रेजी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई फोटो- निरीक्षण जमशेदपुर, संवाददाता कोल्हान विवि के तीन सदस्यीय टीम गुरूवार को करीम सिटी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग का निरीक्षण करने पहुंची। निरीक्षण करने पहुंची। तीन सदस्यीय टीम के चेयरमैन सिद्धू कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ वीके झा थे। उनके अतिरिक्त सदस्य सचिव के रूप में विवि के अंग्रेजी स्नातकोत्तर विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर संजय यादव तथा डॉक्टर प्रीति बाला सिन्हा, अध्यक्षा अंग्रेजी विभाग, वर्कर्स कॉलेज जमशेदपुर से शामिल थीं। विश्वविद्यालय द्वारा यह निरीक्षण कॉलेज में अंग्रेजी में स्नातकोत्तर स्तर तक की शिक्षा प्रारंभ करने हेतु हुआ। इसी वर्ष से करीम सिटी कॉलेज में अंग्रेजी में स्नातकोत्तर प्रारंभ होने की संभावना है। जिससे अंग्रेजी के छात्र-छात्राओं को काफी लाभ पहुंचेगा। प्राचार्य की अगुवाई में निरीक्षण दल ने विभाग, विभागीय कागज़ात, पुस्तकालय, विभागीय पुस्तकालय, अध्ययन कक्ष तथा दूसरे प्रमुख बिन्दुओं को देखा और परखा। निरीक्षण के बाद छात्र-छात्राओं से भी मुलाकात की। इसके पूर्व महाविद्यालय में निरीक्षण के लिए पहुंची टीम का स्वागत प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज़ तथा अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर एसएम यहिया इब्राहीम ने किया। विभाग के अन्य प्राध्यापक डॉ नेहा तिवारी, डॉ बसूधरा राय, प्रो एके दास तथा प्रो साकेत कुमार ने निरीक्षण दल का भरपूर सहयोग किया।