झारखंड सरकार ने राज्य के पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 48 आईपीएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया। इस तबादला सूची में अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं।





धनबाद जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक हरदीप पी. जनार्दनन का तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार को धनबाद का नया वरीय पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, धनबाद के सिटी एसपी अजीत कुमार को रांची सिटी एसपी के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह ऋत्विक श्रीवास्तव को धनबाद का नया सिटी एसपी बनाया गया है।

इसके अलावा अंजनी अंजन को हजारीबाग का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। बोकारो में पुलिस महानिरीक्षक माइकल एस. राज और पुलिस उप-महानिरीक्षक सुरेंद्र झा का भी तबादला कर दिया गया है।
जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल का भी स्थानांतरण आदेश में उल्लेख है।