मिरर मीडिया : प्रकृति पर्व करम (कर्मा) पूरे झारखंड में धूमधाम से मनाया जा रहा है। CM हेमंत सोरेन ने प्रकृति पूजा करम पर्व पर सभी को बधाई दी है।
बता दें कि CM ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए जोहार लिखा है।साथ ही कहा- झारखंड के समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है करम पर्व
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाएं।
प्रकृति-पूजा करम पर्व के पावन अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और जोहार।
सदियों से चली आ रही झारखण्ड की हमारी समृद्ध संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है करम पर्व। प्रकृति के साथ मानव जीवन की एकरूपता तथा भाई-बहन के परम स्नेह और सम्मान को दर्शाता यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाये। आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना करता हूँ।
करम जोहार!