व्यापारी और बुद्धिजीवी वर्ग को छोड़ कर वोट की राजनीति के परिप्रेक्ष्य से तैयार किया गया है ये बजट – प्रमोद गोयल
1 min read
मिरर मीडिया : पिछले साल की तुलना में 15 % बढ़ोतरी करते हुए झारखंड का 1,16,418 करोड़ का बजट पेश हो गया है इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बैंक मोड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने बजट को व्यापारियों के लिए सही नहीं बताया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड का वित्तीय वर्ष का बजट राज्य सरकार का ये बजट शायद व्यापार व्यापारी और बुद्धिजीवी वर्ग को छोड़ कर ही तैयार किया गया बजट है। केवल वोट की राजनीति के परिपेक्ष में बनाए गए बजट से कही हम बुद्धिजीवी और व्यवसाई समाज से ही विमुख न हो जाए।
बजट नए बने हुए राज्य के लिए विकाशोन्मुख नही कहा जा सकता है। शायद बिना फ्लाईओवर बिना लॉ एंड ऑर्डर बिना सुविधा के ही झारखंड विकसित हो जायेगा।
गौरतलब वित मंत्री रामेश्वर उरांव ने झारखंड का बजट पेश किया। इस दौरान वित मंत्री ने कहा कि यह बजट दलितों, गरीबों और आम लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। हमारे पांव जमीन पर मजबूती से टिके हैं। साथ ही इस बजट में 15 प्रतिशत की वृद्धि किया गया है।