जमशेदपुर में ईद की रौनक, मस्जिदों में लोगों ने अदा की नमाज, देश-दुनिया में अमन-चैन की मांगी दुआ, एक दूसरे से गले लगकर दी बधाई

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : आज खुशियों की ईद मनाई जा रही है। कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण पिछले दो साल के अंतराल के बाद इस बार ईद का त्योहार विशेष खुशी लेकर आया है। दो साल के बाद मुस्लिम समाज के लोग ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मना रहे है। लोगों में ईद को लेकर ज़बरदस्त उत्साह है।

3 मई यानी मंगलवार को सेवइयों की मिठास के साथ लोग पावन त्योहार मीठी ईद को मना रहें है। खाने के वो ज़ायके और रिश्तों की वो मिठास और मजबूती इस साल भी बढ़ रही है। यहीं तो इस पावन पर्व की खूबी है। जो भाई चारें का संदेश देती है। मानगो, जुगसलाई, परसुडीह, चांडिल समेत कई जगहों पर लोग ईद की नमाज़ अदा करते दिखे। चांडिल अनुमंडल में स्थित मस्जिदों में समय पर ईद की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने अल्लाह से देश-दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी।

चांडिल मस्जिद, नीमडीह के झिमरी, सिन्दूरपुर, कुकड़ू के नूरी मस्जिद तिरुलडीह, चौड़ा के बड़ी मस्जिद, नीचे टोला मस्जिद, ईचागढ़ प्रखंड के गौरागकोचा, आमडा, स्थित मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गयी। इधर सरायकेला जिले में भी धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया गया। जिले के तिरुलडीह व चौड़ा में समयानुसार सुबह सात बजे ईद की नमाज अदा की गई। ईद के नमाज के बाद देश में अमन चैन की दुआ की गई। इस दौरान लोग उत्साहित दिखे, और लोग पुराने गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे से गले लगकर ईद की बधाई दी। इसके बाद लोगो का एक दूसरे के घर आना जाना शुरू हुआ। सभी ने एक दूसरे के घर जाकर लच्छा, सेवई आदि मीठे पकवान का लुफ्त उठाया। वहीं ईद को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा के इंतजाम भी किये गए है। जगह-जगह फोर्स और दंडाधिकारी विधि व्यवस्था को संभाल रहें है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *