डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: आम बजट 2024 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। JMM ने बजट में झारखंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। साथ ही बिहार और आंध्रप्रदेश को तरजीह देने पर भी सवाल उठाया है।
झामुमो ने बाबूलाल मरांडी से किया सवाल
सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर किए पोस्ट में झामुमो ने बाबूलाल मरांडी से सवाल किया कि झारखंड के साथ हुए इस भेदभाव के लिए भी क्या हेमंत सोरेन दोषी हैं?
झामुमो ने कहा कि झारखंड ने 2014, 2019 में एनडीए को 14 में से 12 सांसद दिए, 2024 में भी 9 सांसदों दिए। इसके बावजूद झारखंड को उपेक्षा का शिकार बनाया जा रहा है।
केंद्र सरकार पर भी किया तंज
झामुमो ने कहा कि केंद्र सरकार के पास झारखंड का एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये बकाया है, लेकिन बाबूलाल समेत भाजपा के तमाम नेता इस मु्द्दे पर खामोश हैं। झामुमो ने तंज भरे लहजे में कहा कि आप विशेष पैकेज अपने बैसाखियों को दीजिये, लेकिन हमें हमारा बकाया चुका दीजिए।
झामुमो ने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास DVC का 5000 करोड़ बकाया लगा करके चले गए थे, जिसे केन्द्र ने बिना बताये हमारे खाते से काट लिया था और भाजपा के नेता ताली बजाते रहे।
यहां पढ़े अन्य खबरें–
- खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।

