जापान में सत्ता परिवर्तन की तैयारी, PM पद को लेकर 9 उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर

mirrormedia
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। मिरर मीडिया: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी के आगामी चुनाव में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की जगह लेने के लिए रिकॉर्ड नौ उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। शुक्रवार को होने वाले इस महत्वपूर्ण चुनाव के पहले दौर में किसी भी उम्मीदवार के बहुमत हासिल करने की संभावना कम है, जिसके चलते शीर्ष दो प्रत्याशी दूसरे दौर में मुकाबला करेंगे। दूसरे दौर का चुनाव पहले दौर के तुरंत बाद शुक्रवार दोपहर में होगा।

PM की दौड़ में कई प्रमुख नाम शामिल

इस प्रधानमंत्री पद की दौड़ में कई प्रमुख नाम शामिल हैं, जिनमें शिगेरू इशिबा, शिंजिरो कोइजुमी, साने ताकाइची, योशिमासा हयाशी और ताकायुकी कोबायाशी जैसे नेता सबसे आगे हैं। इनमें से शिगेरू इशिबा, जो एक पूर्व बैंकर हैं, पांचवीं बार इस नेतृत्व की दौड़ में शामिल हुए हैं और उन्होंने इसे अपनी अंतिम राजनीतिक लड़ाई बताया है।

शिंजिरो कोइजुमी: सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बनने की ओर

पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइजुमी के बेटे शिंजिरो को 2009 में संसद के लिए चुने जाने के बाद से ही जापान के शीर्ष पद के संभावित उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। अगर उन्हें चुना जाता है, तो वह 43 वर्ष की उम्र में जापान के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की टिकी नजरें

इस दौड़ में शामिल 63 वर्षीय साने ताकाइची वर्तमान में आर्थिक सुरक्षा मंत्री हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शिष्या हैं और कट्टर रूढ़िवादी मानी जाती हैं। उनके नेतृत्व को लेकर भी जापान की राजनीति में काफ़ी चर्चाएं हो रही हैं।

शुक्रवार के चुनाव परिणामों पर पूरे देश और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि यह जापान की राजनीति और भविष्य की दिशा को तय करेगा।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views