टाटा स्टील ट्यूब डिवीजन में बड़े बदलाव की तैयारी: 306 में से केवल 124 कर्मचारी ही बचेंगे, जानें क्या है पूरा मामला

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन के भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय से चल रही अनिश्चितता अब साफ होती नजर आ रही है। डिवीजन में कार्यरत कर्मचारियों के लिए यह समय काफी चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि विभाग के पुनर्गठन के तहत बड़े स्तर पर कर्मचारियों के समायोजन और छंटनी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

क्या है नया समीकरण?
ट्यूब डिवीजन में कुल 306 कर्मचारी कार्यरत थे, लेकिन नए प्रस्ताव के अनुसार अब यहां केवल 124 कर्मचारी ही अपनी सेवाएं दे सकेंगे। शेष कर्मचारियों के लिए कंपनी और यूनियन के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही थी।

कर्मचारियों का कहां और कैसे होगा समायोजन?
खबर के अनुसार, विभाग में बदलाव की प्रक्रिया को मैनेज किया जा रहा है।

VRS का विकल्प: अब तक कुल 105 कर्मचारियों ने स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति (VRS) का विकल्प चुन लिया है।

लोकल एडजस्टमेंट: करीब 77 कर्मचारियों को टाटा स्टील के ही अन्य महत्वपूर्ण विभागों जैसे LD 2, LD 1 और CRM में शिफ्ट किया जा रहा है।

TGS में तबादला: चर्चा है कि कुछ कर्मचारियों को TGS (Tata Growth Shop) भी भेजा जा सकता है।

यूनियन का दबाव और बदली रणनीति
शुरुआत में चर्चा थी कि कर्मचारियों को जमशेदपुर से बाहर मेरामंडली या कलिंगानगर जैसे प्लांटों में भेजा जाएगा। हालांकि, टाटा वर्कर्स यूनियन के कड़े विरोध के बाद इस फैसले को टालना पड़ा। यूनियन के दबाव के कारण ही अब कर्मचारियों को जमशेदपुर के भीतर ही अलग-अलग विभागों में एडजस्ट करने पर सहमति बनी है।

मौजूदा स्थिति: भविष्य को लेकर संशय के बीच कर्मचारी लगातार यूनियन कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। कमेटी मेंबर भी इस समय भारी दबाव में हैं, ताकि हर कर्मचारी का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

Share This Article