आसनसोल में पीएम मोदी की हुंकार की तैयारी, पोलो ग्राउंड बनेगा शक्ति प्रदर्शन का मंच

KK Sagar
1 Min Read

पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच 9 अप्रैल को आसनसोल का ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड एक बड़े राजनीतिक आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसे लेकर पूरे इलाके में उत्साह और हलचल तेज हो गई है।

सभा की तैयारियों को लेकर खंडार से भाजपा विधायक एवं आसनसोल चुनाव प्रभारी जितेंद्र गोठवाल ने पोलो ग्राउंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंच निर्माण, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और आम लोगों की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान गोठवाल ने कहा कि यह जनसभा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और समर्थन का बड़ा प्रदर्शन साबित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित करें और सभा को ऐतिहासिक बनाएं।

भाजपा रणनीतिकारों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की यह सभा न केवल आसनसोल बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकती है और पार्टी के पक्ष में माहौल मजबूत कर सकती है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....