बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज: EVM-VVPAT जांच, मतदाता सूची और राजनीतिक दलों संग समन्वय को लेकर जमुई में अहम बैठक

KK Sagar
3 Min Read

जमुई में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष/सचिव एवं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। यह बैठक समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में अपर समाहर्ता सुभाष चंद्र मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें मतदाताओं से संबंधित विधानसभावार विवरणी, EVM/VVPAT की उपलब्धता, मतदान केंद्रों की संख्या, FLC (प्रथम स्तरीय जांच) से पहले और दौरान किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि अंतिम निर्वाचक सूची प्रकाशन के बाद 05 मई 2025 तक सभी विधानसभा क्षेत्रों का विवरण निम्नानुसार है:

  • 240-सिकंदरा (अ.जा.): पुरुष – 165102, महिला – 153380, थर्ड जेंडर – 10
  • 241-जमुई: पुरुष – 171874, महिला – 159789, थर्ड जेंडर – 3
  • 242-झाझा: पुरुष – 182293, महिला – 168861, थर्ड जेंडर – 11
  • 243-चकाई: पुरुष – 174451, महिला – 160793, थर्ड जेंडर – 4

निर्वाचकों के आंकड़ों से संबंधित प्रतिवेदन सभी राजनीतिक दलों को सौंपा गया। 7 जनवरी 2025 से 5 मई 2025 तक सतत अद्यतन प्रक्रिया के दौरान नए निर्वाचकों के नाम जोड़े गए और मृत/स्थानांतरित नाम हटाए गए।

विधानसभा अनुसार मतदान केंद्रों की संख्या:

  • सिकंदरा: 316 केंद्र
  • जमुई: 321 केंद्र
  • झाझा: 357 केंद्र
  • चकाई: 339 केंद्र

EVM/VVPAT की उपलब्धता के अनुसार सोनपे वेयरहाउस में BU – 2690, CU – 2231, VVPAT – 2310 मशीनें उपलब्ध हैं। FLC के लिए कार्यक्रम 18 जून 2025 से 29 जून 2025 तक निर्धारित है। यह कार्य ईसील हैदराबाद के 13 अभियंताओं की देखरेख में सोनपे स्थित वेयरहाउस हॉल में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक संपन्न होगा, अवकाश के दिनों में भी।

FLC की सूचना सभी दलों को दो दिन पहले दी जाएगी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि पास लेकर FLC में उपस्थित हो सकते हैं। मॉक पोल के दौरान प्रत्येक उम्मीदवार को 6 वोट डालने का प्रावधान रहेगा। 1% मशीनों पर 1200, 2% पर 1000 और अन्य 2% पर 500 वोटों का परीक्षण किया जाएगा।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी और सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....