Dhanbad: विधानसभा चुनाव से पहले JBKSS को धार देने की तैयारी, कुरमीडीह गांव में महिला मोर्चा का हुआ संगठन विस्तार

Uday Kumar Pandey
3 Min Read

डिजिटल डेस्क, मिरर मीडिया : Dhanbad झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) केंद्रीय कमेटी के निर्देशानुसार, केंद्रीय महासचिव महिला मोर्चा उषा महतो के नेतृत्व में सिंदरी विधानसभा के बड़ा पिछड़ी पंचायत, कुरमीडीह गांव में महिला मोर्चा संगठन का विस्तार और बूथ कमेटी की मजबूती का कार्य किया गया।

आज Dhanbad जिले के गोविंदपुर प्रखंड, बरवाअड्डा ज़ोन के बड़ा पिछड़ी पंचायत में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग दो सौ महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिला मोर्चा संगठन के विस्तार, प्रखंड कमिटी, पंचायत कमेटी और बूथ स्तरीय कमेटी की मजबूती के लिए निर्णय लिया गया। केंद्रीय महासचिव उषा महतो की उपस्थिति ने पूरे बरवाअड्डा ज़ोन क्षेत्र में महिला मोर्चा संगठन के विस्तार के प्रति उत्साह का माहौल बना दिया।

Dhanbad जिला मिडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो ने कहा, कि इस बार सिंदरी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बदलाव होगा। मौके पर मौजूद झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय महासचिव महिला मोर्चा उषा महतो, धनबाद जिला मिडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो, बरवाअड्डा ज़ोन अध्यक्ष हरेंद्र रजक, केंद्रीय सचिव युवा मोर्चा पप्पु पहाड़ी महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा छोटू रजक, Dhanbad जिला उपाध्यक्ष प्रेम रजक आदि ने झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के महिला मोर्चा संगठन के विस्तार के लिए अपने विचार साझा किए।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव महिला मोर्चा उषा महतो, Dhanbad जिला मिडिया प्रभारी युवा क्रांतिकारी रंजीत कुमार महतो, केंद्रीय सचिव युवा मोर्चा पप्पु पहाड़ी महतो, बरवाअड्डा ज़ोन अध्यक्ष हरेंद्र रजक, केंद्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा छोटू रजक, धनबाद जिला उपाध्यक्ष प्रेम रजक, अशोक साव, गुंज़ा देवी, किरण देवी, यशोदा देवी, राखी देवी, रीना देवी, गीता देवी, संजोती कुमारी, रंजू देवी, ऐसा बीवी, उषा देवी, सुनीता देवी, शांति देवी, लक्ष्मी देवी, नोमिता देवी आदि ने हिस्सा लिया।

सभी ने झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के मिशन और केंद्रीय अध्यक्ष टाईगर जयराम महतो की विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया और सिंदरी विधानसभा चुनाव में इस बार ऐतिहासिक जीत के लिए संकल्प लिया।

(रिपोर्ट: धनबाद संवाददाता)

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।