डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में आगामी 26 फरवरी को द्रौपदी मुर्मु, भारत की राष्ट्रपति का जमशेदपुर कदमा में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे व प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के परिभ्रमण को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, लेआउट प्लान, यातायात प्रबंधन, अपातकालीन चिकित्सा, अग्निशमन, यातायात रूट, वैकल्पिक रूट, साफ-सफाई व भवन संबंधी तैयारियों सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संदर्भ में संबंधित अधिकारियों व विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होने कहा राष्ट्रपति के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च स्तर की होगी अतः हर दृष्टिकोण से व्यवस्था दुरूस्त रखने की जरूरत है।
इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक, उपविकास आयुक्त, सहित सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी व आयोजन समिति के लोग उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का परिभ्रमण जिला प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण व गौरव का विषय है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध व जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें।

