Homeराज्यJamshedpur Newsलोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारी जोरों पर, स्वास्थ्य मंत्री...

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर तैयारी जोरों पर, स्वास्थ्य मंत्री ने घाटों का किया निरीक्षण

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज मानगो के छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इंटेकवेल छठ घाट के निरीक्षण के दौरान मंत्री द्वारा छठ घाट की सफाई कर रहे व झाड़ू लगा रहे महिला सफाई कर्मी से झाड़ू लेकर खुद घाट की साफ-सफाई किया। साथ में कार्यपालक पदाधिकारी सुरेश यादव ने भी झाड़ू लेकर छठ घाट का साफ सफाई किया।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आस्था के इस महापर्व में स्वच्छता और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिसे देखते हुए शहर में पड़ने वाले सभी छठ घाटों के साफ-सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कल तक सभी छठ घाट की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे। ताकि किसी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। हर छठ घाट पर गोताखोरों के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।

Most Popular