तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,चौथे कृषि रोड मैप का हुआ लोकार्पण

Anupam Kumar
2 Min Read

बिहार: चौथे कृषि रोड मैप के लोकार्पण में बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची हैं। इस दौरान राष्ट्रपति ने बिहार से अपना स्नेह बयां किया। उन्होंने खुद को किसान की बेटी बताकर, गांव जाकर खेती करने की बात कह, उन्होंने किसान और किसानी से अपना संबंध जोड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होने के बाद वे गांव जाकर खेती करेंगी। इसके बाद तो सभागार तालियों से गूंज उठा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह राज्य प्रगति के पथ पर उत्तरोत्तर बढ़ता रहे क्योंकि यह भी मेरा राज्य है। मैं, बिहार को अपना राज्य मानती हूं। कभी मेरे पूर्वज यहां रहते थे, अब उनकी बाद की पीढ़ी यहां रहती है। इसलिए यह भी मेरा राज्य है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंन जय हिंद और जय भारत कहा। कुछ क्षण बाद उन्होंने जय बिहार कहकर अपनी बात समाप्त की। उन्होंने यह भी कहा झारखंड के राज्यपाल के कार्यकाल में उन्होंने बिहार को समझा। इसकी संस्कृति समझी।

वहीं, इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रपति बनने से पहले से राष्ट्रपति महोदया से मेरा परिचय है। जब मैं केंद्र में अटलजी की सरकार में मंत्री था, तब ये अपने क्षेत्र का कोई काम लेकर आती थीं, तो हम उसे करते थे। राष्ट्रपति से मुखातिब सीएम ने इसके बाद बिहार से उनका कनेक्शन बताया। कहा कि बिहार आपसे अलग नहीं है। बार-बार आते रहिएगा। मुख्यमंत्री के संबोधन के दौरान कई बार ठहाके भी गूंजे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *